सीएचसी सिंहेश्वर में पानी निकासी की व्यवस्था में जुटे लोग
सिंहेश्वर मधेपुरा
तीन दिनों से हो रही बारिश ने शनिवार को अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। पुरे दिन तेज बारिश ने नगर की स्थिति काफी खराब कर दिया। नगर पंचायत के बीच सड़क पर एक से डेढ़ फीट पानी के जमा होने से नीचे वाले लोगों के घरो में पानी घुसकर अपना तांडव शुरू कर दिया है। चाहे वह मेन रोड हो, अस्पताल रोड हो, या अस्पताल हो, पानी का कहर हर जगह देखने को मिल रहा है। नगर पंचायत के सभी सड़क, गली, नाली, प्रखंड कार्यालय के आगे का वेली रोड जिस पर जगह जगह 1-1 फीट पानी लगा हुआ है। हर नाली और गली का हाल काफी बुरा हो चुका है। कई जगह तो दो- दो फीट पानी सड़क पर लग गया। वही सीएचसी सिंहेश्वर के परिसर में भी काफी पानी भर गया। प्रसव कराने आने वाली महिला को घुटनों भर पानी में जाकर सीएचसी के प्रसव कक्ष तक पहुचना पड़ रहा है। वही पानी का आलम यह था की इमरजेंसी वार्ड के हर कमरे में भी पानी घुस गया। जिसके कारण मरीजों, चिकित्सको और नर्सों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही त्रिशूल चौक से मंदिर जाने वाली सड़क का हाल ही बेहाल हो गया। नौबत दुकानो में पानी जा घुसा। पुरा नगर पंचायत सिंहेश्वर झील में नजर आने लगा। हालांकि देर शाम तक उप प्रमुख मुकेश यादव, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, चिकित्सा प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार, बीएचएम पियूष वर्धन, एनआरसी के रूपेश कुमार सहित कई लोग पंप सेट लगा कर सीएचसी से पानी निकालने की कवायद में लगे हुए थे।
सुखासन जाने वाली सड़क धंसा-
तीन दिनों से हो रहे भारी बारिश ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जगह- जगह काफी मात्रा में जलजमाव तो आम बात हो गई है। जबकि इस बारिश ने फिलहाल सुखासन जाने वाली सड़क को काफी नुकसान पहुंचाया है। सड़क के पास से गुजर रहे नदी में भारी दवाब व भारी बारिश के वजह से सुखासन जाने वाली सड़क जय हनुमान राइस मिल से पहले ही लगभग 50 फीट टुट कर धस गया। जिसके कारण सुखासन, मनहरा, भवानीपुर, बराही, हसनपुर सहित लगभग 30 गांवों का संपर्क सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय से टुट गया। इस वजह से लगभग दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है। वहीं सड़क टूटने के सूचना के तुरंत बाद से ही इस सड़क के संवेदक मुकेश कुमार स्थल पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए है। दोपहर बाद से ही भारी बारिश के बीच पहुंच सड़क को दुरुस्त करने में लगे हुए है। उन्होंने बताया कि सड़क को चालू करने के लिए सड़क के दोनों ओर बालू से भरा बोड़ा डाल दिया गया है। जल्द ही सड़क का मरम्मत करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आवागम को चालु कर दिया जायेगा। जिससे इस दिशा से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी न हो। मौके पर हालात का जायजा लेने व्यापार मंडल सह सुखासन पैक्स अध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवचंद चौधरी सहित कई लोग पहुंचे हुए है।





एक टिप्पणी भेजें