31 वीं बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल संचालन के लिए शिक्षक कर रहे हैं जी तोड़ मेहनत।

Dr.I C Bhagat
0

 

31वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल संचालन के लिए विचार विमर्श करते शिक्षक।

सिंहेश्वर मधेपुरा


31वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल संचालन के लिए शिक्षक शिक्षिका और जनप्रतिनिधि अवकाश के दिन में भी जागरूकता अभियान चला रहेगा है। इस बाबत जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस मधेपुरा सह अनुमंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा के अमृता कुमारी ने बताया कि अवकाश के दिन में भी मधेपुरा जिले के शिक्षक शिक्षिकाओं ने राज स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम मधेपुरा में सफल संचालन के लिए डा. कृष्ण कुमार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस सह जिलाध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा के नेतृत्व में अवकाश के दिन भी शिक्षक शिक्षिका राज स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मेहनत कर रहे हैं। सुदूर देहाती क्षेत्र और बाढ़ एरिया में घूम-घूम कर जागरूकता फैला रहे हैं। अमृता कुमारी ने बताया कि देहाती क्षेत्र में छात्राओं को विज्ञान के प्रति जागरूक करना अति आवश्यक है। साथ ही देहात में पहले जादू टोना का असर एवं जागरूकता का अभाव के कारण अभी भी विज्ञान से बहुत बच्चे दूर हैं। 

देहाती क्षेत्रों में जाकर जागरूकता अभियान चला रही अमृता कुमारी 

जब से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का स्थापना हुआ है। कृष्ण कुमार को को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिम्मेदारी दिया गया है। तब से आज तक श्री कुमार संघर्ष के बदोलत आज हम मधेपुरा जिले के देहाती एवं बाढ़ एरिया में घूम घूम कर जागरूकता फैला रहे हैं। जिसका परिणाम भी नजर आने लगा है। और जैसे ही खास करके अनुसूचित जाति के टोले में अभी भी शिक्षा कोसों दूर हैं। अमृता कुमारी ने कहा शिक्षा रूपी शेरनी का दूध जो पिएगा वह अवश्य दहाड़ेगा। उन्होंने कहा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के मुख्य संरक्षक डीएम विजय प्रकाश मीणा, संरक्षक डीईओ जयशंकर ठाकुर, डीपीओ शिव शंकर मिस्त्री मिथिलेश कुमार का योगदान टीम को मिल रहा है। और टीम कोइ सुबह से 9 बजे तक एवं शाम में 4 बजे से 8 बजे रात तक और अवकाश के दिन पूरे दिन अपना समय देकर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल संचालन के लिए प्रोजेक्ट तैयार करवा रहे हैं। शैलेश कुमार चौरसिया जिला उपाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा मूल एवं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दिलचस्पी रखने ने बताया कि मधेपुरा जिला के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के टीम का जो प्रदर्शन हो रहा है लगता है कि मधेपुरा के छात्राएं अब अंधकार से उठकर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में काफी दिलचस्पी लेने लगे हैं।  विज्ञान के प्रति प्रोजेक्ट के माध्यम से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्राओं को अव्वल स्थान दिलाया जा सकता है।  डा. अरुण कुमार संयुक्त सचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने बताया कि आज मधेपुरा में हर टोल मोहल्ले में बच्चे विज्ञान की बात कर रहे हैं। रणधीर कुमार जिलाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल्य ने बताया कि सभी संघ को एकरूपता से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को पुरजोर समर्थन की आवश्यकता है। संतोष कुमार जिला महासचिव बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा ने बताया कि मधेपुरा जिला विद्वानों का धरती रहा है। आज मधेपुरा जिला गौरव के साथ विज्ञान के और बढ़ रहा है। 

विज्ञान का प्रयोग कर कुछ सिखने का प्रयास करते बच्चे 

प्राइवेट विद्यालय के बच्चे भी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के प्रति जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। जूनियर साइंटिस्ट आनंद विजय काफी बच्चों को उत्सुकता जगा रहे हैं। खगड़िया जिला के सीमा के प्रखंड बेलदौर चौथम से भी विज्ञान में रुचि लेने वाले शिक्षक शिक्षिका कहते हैं कि हम लोगों के प्रखंड में भी समय दीजिए। इस टीम में अधिकारी के साथ वंदना कुमारी, प्रतिमा कुमारी, किरण भारती, हीरा भारती, रविन्द्र कुमार, सुनील कुमार चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, उमा कंचनमाला, हरदेव मेहता, डा. सुनील कुमार, साजन देव, मो. ताल्हा, कृष्ण देव कुमार, आफताब आलम, संजय यादव, संजय कुमार, अनुपम रचना, गुंजन सिंह, संजीव सिंह, विक्रम कुमार, कुंदन कुमार एवं अन्य शिक्षक शिक्षिका कम से कदम मिलाकर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के बारे में छात्राओं को जागरुक कर रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner