सिंहेश्वर मधेपुरा
31वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के सफल संचालन के लिए उदाकिशुनगंज अनुमंडल का एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। जानकारी हो कि बाल विज्ञान कांग्रेस के राज स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए क्षेत्रिय समन्वयक पूर्वोत्तर बिहार सह जिलाध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ कृष्ण कुमार के अध्यक्षता में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के समाजसेवी विज्ञान से संबंधित शिक्षक एवं विज्ञान में रुचि रखने वाले शिक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें श्री कुमार ने जोर देते हुए कहा कि मधेपुरा जिला के हर छात्राओं को विज्ञान से अवगत कराना हमारा लक्ष्य और पूरा जिला विज्ञान मय होगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम 6 से 8 नवंबर तक भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में आयोजित करना निश्चित है। इस बाबत अमृता कुमारी मंडल पार्षद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा ने कहा कि हम लोग विद्यालय विद्यालय घूम कर परियोजना निर्माण कर रहे हैं। यह कार्य कृष्ण कुमार के देखरेख में किया जा रहा है। शैलेश कुमार चौरसिया जिला उपाध्यक्ष बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मधेपुरा ने कहा मधेपुरा के छात्राएं विज्ञान के और बढ़ रहे हैं। संयुक्त सचिव अरुण कुमार ने बताया कि आप मधेपुरा विज्ञान की ओर चल पड़ा है। जिलाध्यक्ष बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ संतोष कुमार ने कहा कि शिक्षक का मेहनत रंग लाने लगा हैं। आनंद विजय जूनियर वैज्ञानिक ने रात दिन प्रयास कर परियोजना में लगे हुए हरि देव मेहता जिला संयोजक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस ने कहा कि रात दिन हम लोग प्रयास कर छात्राओं को परियोजनाओं में ध्यान देने के लिए कटिबद्ध है। बैठक में विज्ञान से संबंधित शिक्षक विज्ञान में रुचि रखने वाले शिक्षक वंदना कुमारी, हीरा भारती, उषा कुमारी, साजिद अली, सुनील चौरसिया, पुरुषोत्तम कुमार, संजय कुमार पुतुल, किरण भारती, संजीव सिंह, आफताब आलम, नवनीत कुमार, प्रशांत कुमार, कुंदन सिंह एवं अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
إرسال تعليق