सिंहेश्वर मधेपुरा
घात लगाए 4 हथियार बंद अपराधियों ने सुखासन जामा मस्जिद के इमाम को गोली मार कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जजहट सबैला पंचायत के भेलवा वार्ड नंबर 1 निवासी हाफीज बरकत जो जो सुखासन के जामा मस्जिद के इमाम है। मस्जिद से 8 बजे के करीब वापस अपने घर आ रहे थे। रास्ते में सुखासन नहर के पास राम रहीम चौक से आगे उमेश यादव के घर के पास पहले से घात लगाए 4 हथियार बंद अपराधियों ने बाईक छिनने की कोशिश की। जिसमें बाईक छिनने में नाकाम रहने के बाद उसे दो गोली चलाया। एक गोली बगल से निकल गया। दुसरा गोली उसके दाहिने बांह में लगी। अपराधियों ने गोली मारकर सुखासन की तरफ बाईक से फरार हो गया। गोली की आवाज पर लोग वहा पहुंचे और उसे इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कालेज अस्पताल सिंहेश्वर ले गया। जहा उसका इलाज चल रहा है। वही चिकित्सको ने बताया वह खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कालेज में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इस बाबत थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें