सिंहेश्वर मधेपुरा
डीएम विजय प्रकाश मीणा के आदेश पर मधेपुरा सदर व उदाकिशुनगंज अनुमंडल अन्तर्गत विभिन्न थाना द्वारा कुल 65 कांड में जप्त 2140 लीटर विदेशी शराब व 533 लीटर चुलाई शराब का विनष्टीकरण मुरलीगंज थाना व उदाकिशुनगंज थाना परिसर में किया गया। जिसमें मुरलीगंज थाना परिसर में 50 कांडों के 2040.450 लीटर विदेशी शराब और 262 लीटर देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। उदा किशुनगंज थाना में 15 कांडों का 99.940 लीटर विदेशी शराब और 271 लीटर देशी शराब को विनष्ट किया गया। वही मद्यनिषेध विभाग द्वारा कुल 32 कांड में जप्त 261.650 लीटर विदेशी शराब व 230.100 लीटर चुलाई शराब का विनष्टीकरण मद्यनिषेध कार्यालय परिसर में किया गया।कुल मिलाकर 2402 लीटर विदेशी और 763.100 लीटर देशी चुलाई शराब कुल 3165 लीटर शराब विनिष्ट किया गया। मौके मधेपुरा में एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती, मुरलीगंज में अधीक्षक मद्यनिषेध सुरेंद्र प्रसाद, आरओ विजय कुमार सिंह, उदाकिशुनगंज सीओ मुरलीगंज, एसआई हैदर अली मौजूद थे।


إرسال تعليق