हजरत मोहम्मद के पैदाइश पर 28 सितम्बर को शहर में निकाला जाएगा जुलूश, 5 हजार मुश्लिम होंगे शामिल

 

बारहवीं शरीफ के सफल आयोजन बैठक 

मधेपुरा।

हजरत मोहम्मद की पैदाइश के मौके पर पूरे शहर में 28 सितम्बर को भव्य जुलूस निकाला जाएगा। बारहवीं शरीफ के सफल आयोजन को लेकर पुरानी बाजार स्थित मो. अब्बास के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते मो. अब्बास ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी हजरत मोहम्मद की पैदाइश के मौके पर भव्य जुलूश निकाला जाएगा। पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश को मुस्लिम समाज के लोग बारहवीं शरीफ के रूप में बड़े ही उत्साह और अकीदत के साथ मनाते हैं। उन्होंने बताया कि जुलूस वार्ड छ स्थित दारूल उलाम फैजाने वली से निकालकर पूर्व बायपास, कर्पूरी चौक, सुभाष चौक होते पहले मो. अब्बास के घर पर दुआ होगी। इसके बाद पुन: वार्ड 6 स्थित मदरसा में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि दारूल उलाम फैजाने वली से निकलने समय नया नगर स्थित मदरसा का जुलूस इसमें शामिल होगा। मो. अली हसन ने बताया कि इस जुलूस में मधेपुरा के अलावा मुरलीगंज, कुमारखंड, धैलाढ व सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड के कई आशिके रशुल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जुलूस का मुख्य उद्देश्य हजरत मोहम्मद के बताए रास्ते पर मुसलमानों को चलने की अपील करना है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है पूरी दुनिया को हजरत साहेब के रास्ते पर चलने की। तभी पूरी दुनिया में अमन चैन कायम हो सकेगा। जुलूस में सभी ने विश्व शांति व अमन चैन में स्थापित करने का नारा बुलंद होगा। मो. अब्बास ने बताया कि हर मुसलमानों का पहला क‌र्त्तव्य है कि प्रतिदिन पांच वक्त नमाज पढ़े, हज करें, रोजा रखें तथा नवीं के शिरत में खुद को अर्पित कर दें। बैठक में मो. अकरम, रहते शामुल हक, नजरूल हक, मो. समीर समेत अन्य लोग मौजूद थे। 


Post a Comment

أحدث أقدم