खेत में काम कर रहे हैं महिला को सर्प ने काटा, महिला खतरे से बाहर

 



सिंहेश्वर मधेपुरा

आलमनगर थाना क्षेत्र के भागीपूर गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी महेश्वर महतो की पत्नी को खेत में काम करने के दौरान एक जहरीले सर्प ने उसे काट लिया। जिसे गांव में झाड़ फूंक कराया जा रहा था। थोड़ी ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद पंचायत समिति प्रतिनिधि शशिनाथ पासवान और समाजसेवी हिम्मत कुमार को इस घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही वहा पहुंच कर आनन-फानन में उसे नजदीकी पीएससी आलमनगर में भर्ती कराया। जहा इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे खतरे से बाहर बताया। पंचायत समिति प्रतिनिधि ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बरसात का समय है। जिसके कारण सर्प अपने बिल से बाहर निकलने के कारण सर्पदंश की घटना में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे लोग झाड़-फूंक के चक्कर में ना रहे। और नजदीकी अस्पताल में जाकर तुरंत इलाज करवाएं।


1 تعليقات

  1. बहुत ही शानदार खबर लोगों के जागरूक करने के लिए पत्रकार साहेब

    ردحذف

إرسال تعليق

أحدث أقدم