मधेपुरा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन



मधेपुरा।

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व सोमवार को 17 बिहार बटालियन एनसीसी  के मधेपुरा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा को लेकर एनसीसी कैडेट्स  ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए देशभक्ति और हर घर तिरंगा लहराने का संदेश दिया। सस्थापक प्रधानाचार्य एवम श्री कृष्ण विश्विद्यालय के कुलपति डा अशोक कुमार, सिंडिकेट सदस्य कैप्टन गौतम कुमार,डा भगवान मिश्रा भी इस तिरंगा यात्रा के साथ थे। डा अशोक कुमार ने  बताया कि एनसीसी कैडेट अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। देश के 77में स्वतंत्रता दिवस समारोह को अमृत महोत्सव  में मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को  स्थापित करते हुए आज तिरंगा यात्रा निकाली गई हैउनोहोने कहा कि युवा पीढ़ी को भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी देना आवश्यक है, जिससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत हो सके। कैप्टन गौतम कुमार ने कहा हमें हरेक देशवासियों के दिल में देशभक्ति के प्रति जोत जगाना है। पूरी दुनिया को यह मैसेज देना है कि हम भारतीय एक हैं। उन्होंने कहा हमारे पूर्वज स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। देश की आजादी के लिए उन लोगों ने अपना खून बहाया है। इस तिरंगा यात्रा में कैडेट काजल कुमारी,मुस्कान कुमारी,प्राची कुमारी ,रिंकू कुमारी,दीपू कुमार,बजरंगी, सत्यम कुमार,आदि भाग ले रहे थे।

Post a Comment

أحدث أقدم