सिंहेश्वर मधेपुरा
घैलाढ थाना क्षेत्र के घोंपा परमानपुर वार्ड 11 में पानी फेंकने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एक व्यक्ति घायल हो गया।जानकारी अनुसार घैलाढ थाना क्षेत्र के घोंपा परमानपुर वार्ड नंबर 11 निवासी शोभा लाल यादव उम्र 55 वर्ष ने बताया कि रविवार दिन करीब 3 बजे उनका परिवार अपने दरवाजे पर मवेशी के नाद से अपने जमीन में पानी फेक रहे थे। उसी दौरान उसके भाई सरौली यादव ने पानी फेकने से मना करते हुए आया। और इस दौरान दोनों पक्षों में कहा सुनी होते होते विवाद इतना बढ गया की दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें शोभा लाल यादव घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने घायल व्यक्ति को उठाकर घैलाढ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया जहां घायल का इलाज चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें