थाना में थानाध्यक्ष अरुण कुमार पशु चिकित्सालय में नंद लाल चौधरी और व्यापार मंडल में शिवचंद चौधरी ने झंडोत्तोलन किया।





 सिंहेश्वर मधेपुरा


77 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड में राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड के विधालय और संस्थाओं से सुबह 7 बजे से प्रभात फेरी निकाली गई। तथा विभिन्न संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया। सुबह 8.45 में आदर्श थाना सिंहेश्वर में  थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने झंडा फहराया। वही स्वतंत्रता दिवस के लिए इस बार थाना को सजाया भी गया। थाना के सभी पुलिस कर्मी अपने ड्रेस कोड का पालन कर रहे थे।


 सिंहेश्वर थाना के बाद  पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक डा. नंद लाल चौधरी ने झंडोत्तोलन किया। वही व्यापार मंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी ने 11 वी वार झंडोत्तोलन किया। लगातार नही हो सका इसका कारण था। चुनाव के समय पावर सीज होने के कारण एक बार बीसीओ के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया था। 




मौके पर बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ आदर्श गौतम, चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविन्द्र कुमार, बीईओ सचिदानंद प्रसाद, प्रमुख इस्तयाक आलम, उप प्रमुख मुकेश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, पंसस नुतन कुमारी, मनीष कुमार, माधव आजाद, अर्जुन आलोक, अंकु सिंह, दीपक यादव, दानी मंडल, शंभू मंडल, प्रमोद मिश्र, राजेश कुमार झा, अमित आनंद, शंकर चौधरी, इंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार, प्रदीप राम, विंदेश्वरी राम, बजरंग कुमार आफताब अहमद, नगर से दिनेश कुमार यादव, निर्मल चौधरी, विमल चौधरी, राजेश गुप्ता, कृष्णा यादव, पप्पू सिंह, अमीर कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने