प्रखंड कार्यालय में इस्तयाक आलम, नप में पुनम देवी, जदयू कार्यालय में हरेंद्र मंडल ने फहराया झंडा।

 






सिंहेश्वर मधेपुरा

77 वी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड में राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड के विधालय और संस्थाओं से सुबह 7 बजे से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें  लगभग 67 वर्षों के बाद प्रखंड कार्यालय के झंडोत्तोलन का समय बदल गया। मालूम हो इस बार सिंहेश्वर नगर पंचायत का गठन के बाद प्रखंड के सरकारी कार्यक्रमों में उसे शामिल करते हुए सिंहेश्वर प्रखंड कार्यालय का समय साढ़े 8 बजे को घटा कर 8.15 कर 8.30 का समय नप कार्यालय को दिया गया। इस बार भी प्रखंड कार्यालय में प्रमुख इस्तयाक आलम ने झंडोत्तोलन किया। और इस अवसर पर बालिका मध्य विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत गाई। 

उसके बाद नप कार्यालय में नप अध्यक्ष पुनम कुमारी ने दुसरी बार झंडोत्तोलन किया। वही लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने नही रहने के कारण  कहा जो निमंत्रण दिया वही झंडोत्तोलन में उपलब्ध नही रही। 


उससे पहले मेला ग्राउंड में सिनेमा हाल के पास जदयू के प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र मंडल ने इस साल भी झंडोत्तोलन किया। मौके पर बीडीओ आशुतोष कुमार, सीओ आदर्श गौतम, चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविन्द्र कुमार, बीईओ सचिदानंद प्रसाद, उप प्रमुख मुकेश यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद चौधरी, पंसस नुतन कुमारी, मनीष कुमार, माधव आजाद, अर्जुन आलोक, अंकु सिंह, जदयू से दीपक यादव, दानी मंडल, शंभू मंडल, प्रमोद मिश्र, राजेश कुमार झा, रमेश कुमार फौजी, अमित आनंद, नप के शंकर चौधरी, इंद्रजीत कुमार, रंजीत कुमार, प्रदीप राम, विंदेश्वरी राम, कैली देवी, बजरंग कुमार आफताब अहमद, चांदनी देवी, नगर से दिनेश कुमार यादव, निर्मल चौधरी, विमल चौधरी, राजेश गुप्ता, कृष्णा यादव, पप्पू सिंह, अमीर कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم