पुलिस आरक्षी केंद्र में झंडोत्तोलन करते एसपी राजेश कुमार
सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर स्थित पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर पुलिस केंद्र में बटालियनों का निरीक्षण किया। और पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए मौसम की भी समीक्षा करते हुए कहा सुबह काफी गुमश भरी गर्मी थी। लेकिन अभी मौसम काफी सुहाना है। उन्होंने कहा आज के दिन हम अपनी स्वतंत्रता का दिन मनाते हैं। आज हम पूरी तरह आजाद हैं। और संविधान के तहत काम कर रहे हैं। आज के ही दिन देश आजाद हुआ था। इसलिए हम अपने बलिदानियों को इस अवसर पर नमन करते हैं। स्वतंत्रता संग्राम में शहीद सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश हमारा आजाद है। लेकिन चुनौतियां अभी भी बरकरार है। हम देश की सीमा और देश की रक्षा के लिए आज भी खड़े हैं। इसको अक्षुण्ण रखने के लिए हमारे जवान हमेशा डटे रहते हैं।
हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र में भी कई विद्युत कार्य शक्तियां मौजूद है। हमें उन विरासत शक्तियों से लड़ना पड़ता है देश की सुरक्षा के लिए हम तैनात रहते हैं। आंतरिक शांति और सुरक्षा के लिए मधेपुरा पुलिस पुरी तरह तैयार है। हमने जिला में वर्षो से फरार अपराधकर्मी आज जेल के शिकंजे में है। टॉप टेन लगभग सभी अपराध कर्मी जेल की हवा खा रहे हैं। जिले में सभी पर्व और त्योहार शांतिपूर्ण ठंग से कराने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी पुलिसिंग व्यवस्था काफी बेहतर है।
सलामी देते पुलिस के जवान
उसके बाद पुलिस मेंस एसोसिएशन के कार्यालय में पुलिस मेंस एसोसिएशन के सचिव सदा शिव शंभू के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।मौके पर डीएम विजय प्रकाश मीणा, एसडीओ धीरज कुमार सिन्हा, डीएसपी अजय नारायण यादव, उपाधीक्षक अमरकांत चौबे, मेजर जेके सिंह, इं. सुरेंद्र कुमार, रीडर सुबोध कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष मधेपुरा अखिलेश कुमार, सिंहेश्वर अरूण कुमार, शंकरपुर सियावर मंडल, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष जय कुमार पासवान, उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार, संयुक्त मंत्री डब्ल्यू कुमार, केंद्रीय सदस्य राहुल कुमार, केंद्रीय प्रबंधक त्रिलोकी राम, सहायक सचिव योगेन्द्र कुमार आर्य, अंकेक्षक मो. शाहिद सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
إرسال تعليق