मुख्य पार्षद गुड़िया देवी की अध्यक्षता में नप की हुई बैठक।


बहादुर महिला को सम्मानित किया गया 


आलमनगर


आलमनगर नगर पंचायत स्थित कार्यालय परिसर में आलमनगर नप की एक बैठक मुख्य पार्षद गुड़िया देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान पुरे नगर पंचायत के अति महत्व पुर्ण जगहों पर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों से सभी कागजात लेकर जमा कर उन्हें लाभान्वित करने का सहमति लिया गया है।साथ ही तीन क्युआरटी ई रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर नगर पंचायत को सोपा गया। वहीं शुक्रवार को पानी में डुब रहे बच्चों को वार्ड नंबर 20 की महिला रानी देवी द्वारा अपनी साड़ी के द्वारा 6 बच्चों को बचाने के लिए उक्त महिला को सम्मानित किया गया। एवं उनकी इस बहादुरी के जिला पदाधिकारी को कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा भेजा गया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार, उप मुख्य पार्षद रानी देवी वार्ड पार्षद सुनील कुमार चौधरी, मीणा देवी, प्रीति कुमारी, प्रीति देवी, शीला देवी, ममता देवी, पार्वती देवी, रवीना कुमारी, संतोष कुमार, कंचन कुमार, बुधनी देवी, सुरज कुमार, रमेश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

أحدث أقدم