सिंहेश्वर के जाम में हुई प्रार्थमिकी, एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार



 सिंहेश्वर मधेपुरा


सिंहेश्वर के त्रिशूल चौक पर मंदिर के तोड़ने के बाद प्रशासन के खिलाफ जाम करने वाले में एक नामजद अभियुक्त को सिंहेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर में मंदिर तोड़े जाने को लेकर त्रिशूल चौक और एनएच 106 को कई घंटा जाम कर बबाल काटने वालों पर सिंहेश्वर थाना में 11 नामजद और 100 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी आलोक में जब लोग आजादी का जश्न मना कर घर जा रहे थे। उसी समय स्वतंत्रता दिवस की देर संध्या साढ़े 8 बजे के लगभग लालपुर सरोपटटी निवासी दीपक सिंह का पुत्र प्रतीक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त पर पुर्व से 3 मामले दर्ज हैं। यह चौथा मामला है। उसे जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने