सिंहेश्वर मधेपुरा
मुरलीगंज बिहारीगंज रोड में यादव चौक के समीप साइकिल सवार को बचाने में एक बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के भेलाही वार्ड नंबर 11 निवासी जयकुमार यादव का 21 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे मुरलीगंज में कंप्यूटर क्लास कर अपने बाइक से लौट कर घर जा रहा था। उसी दौरान मुरलीगंज बिहारीगंज मुख्य मार्ग में यादव चौक के समीप एक साइकिल सवार अचानक बाइक के सामने आ गया। जिसे बचाने के क्रम में वह अपने बाइक से अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को मुरलीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने घायल को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें