कुमारखंड के भतनी में अनियंत्रित बाईक की ठोकर से एक छात्रा घायल।


पार्ट 3 का प्रैक्टिकल देने जा रही छात्रा घायल।


सिंहेश्वर मधेपुरा


कुमारखंड प्रखंड के भतनी पंचायत में अनियंत्रित बाईक की ठोकर से एक छात्रा घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के परसाही वार्ड 4 निवासी अमर ऋषिदेव की पत्नी कल्पना देवी जो कि अपने बाइक से बीए पार्ट 3 का प्रैक्टिकल देने मधेपुरा के पार्वती साइंस कॉलेज जा रही थी। उसी दौरान कुमारखंड के भतनी में सड़क खराब होने के कारण बाइक से अनियंत्रित होने से नीचे गिर कर घायल हो गई।  घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल छात्रा को भतनी के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा प्रार्थमिक उपचार के बाद जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल छात्रा का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم