बाईक के ठोकर से इलाजरत घायल बच्चा
सिंहेश्वर मधेपुरा
मधेपुरा उदाकिशुनगंज एनएच 106 सखवा हनुमान मंदिर के समीप बाइक के ठोकर से बच्चे घायल हो गया। जानकारी अनुसार सहरसा जिले के सौर बाजार थाना के सखवा वार्ड नंबर 3 निवाशी ब्रजेश यादव का 7 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार अपने घर से सखवा हनुमान मंदिर के समीप मेन सड़क पार कर अपने खेत की तरफ खेलने जा रहा था। उसी दौरान पस्तपार की तरफ जा रही एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे बच्चे को ठोकर मार दिया। जिससे वह दूर जा गिरा और घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसके बाद खेत में काम कर रहे बच्चे के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बच्चे को उठाकर सीधे जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल बच्चे का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें