टेंट लगाने कबियाही जा रहे टेंट मालिक बाईक की ठोकर से भगिना सहित घायल।




 सिंहेश्वर मधेपुरा

शंकरपुर के कबयाही में 2 बाइक के टक्कर में 2 लोग हुए घायल हो गए। जानकारी अनुसार मधेपुरा जिला शंकरपुर प्रखंड के मौजमा वार्ड नंबर 4 निवासी अनिल यादव का 16 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार और शंकरपुर के कबयाही वार्ड 11 निवाशी महादेव यादव उम्र 60 वर्ष टेंट लगाने अपने बाईक से कबयाही जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही बाईक से टक्कर हो गया। जिसमें दोनों घायल हो गया। इस बाबत घायल के परिजनों ने बताया की  महादेव यादव अपना टेंट का बिजनेस करते हैं। वह अपने भगिना अभिमन्यु कुमार को लेकर टेंट लगाने के लिए अपने बाइक से मौजमा से कबयाही जा रहे थे। उसी दौरान शंकरपुर के कबयाही में दिन के करीब 10 बजे दुसरी और दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दोनो व्यक्ति जख्मी हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना घायल के परिजनों को दिया। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायल को घर लाया और गांव के ही झोला छाप चिकित्सक से प्रार्थमिक उपचार कराया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनो घायल को जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां दोनों घायल का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم