दो बाइक सवार के आमने सामने की टक्कर दो युवक ने तोडा दम एक घायल, मेडिकल कॉलेज में जिंदगी मौत से लड रहा जंग।


रोते बिलखते परिजन साथ में मृतक के पत्नी और बच्चे 


 पस्तपार, सहरसा


दुर्घटना में दोनों बाईक की जोरदार टक्कर।


मधेपुरा किशुनगंज मुख्य मार्ग स्थित पस्तपार जिरवा पेट्रोल पंप से उत्तर पुल के निकट बुधवार की देर शाम दो बाइक सवार के आमने सामने टक्कर में दो युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। तथा एक घायल मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।  मृतक का पहचान  पतरघट ओपी क्षेत्र के पामा वार्ड 10 निवासी अमर मुखिया 25 वर्ष पिता बेचो मुखिया वही दूसरे मृतक  सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप पश्चिमी वार्ड 4 निवासी अरुण यादव का पुत्र गगन कुमार 16 वर्ष के रूप में पहचान हुई हैं। वहीं जख्मी बादल कुमार 15 वर्ष पिता उड़ेन मुखिया मृतक पामा निवासी अमर मुखिया का चचेरा भाई बताया जा रहा हैं। जो मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाजरत हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पामा निवासी अमर मुखिया मछली बेचने का करता था। वह अपने बाइक हीरो स्पलेंडर जिसका नंबर बीआर 43आर 3014 से अपने चचेरा भाई बादल कुमार के साथ शाम में पस्तपार बाजार स्थित मछली आढ़त पैसा देने गया था। जहां से देर शाम में अपने घर पामा लौट रहा था। वहीं सौर बाजार थाना क्षेत्र का कांप पश्चिमी पंचायत के वार्ड 4 निवासी अरूण यादव का पुत्र गगन कुमार 15 वर्ष अपना बाइक हीरो स्पलेंडर बीआर 43ए 5770 से अपनी बहन के ससुराल अरार के झिटकिया से घर कांप लौट रहा था। एनएच 106 पर पस्तपार जिरवा पेट्रोल पंप के उत्तर पुल के समीप दोनों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गया। जिसमें पामा निवासी अमर मुखिया एवं काॅप निवासी गगन कुमार का घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस गाड़ी से तीनों को सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा। तथा दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाइक को अपने कब्जा में लिया। मधेपुरा अस्पताल में अमर मुखिया एवं गगन कुमार को मृत घोषित किया। घायल बादल कुमार का प्राथमिक उपचार करते स्थिति गंभीर देख हुए  बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सिंहेश्वर मधेपुरा रेफर कर दिया।
बाईक दुर्घटना में दो की मौत एक घायल।


वही गुरुवार की सुबह अमर मुखिया का शव घर पामा पहुंचते ही परिजनों के बीच मातमी सन्नाटा छा गया। मृतक अमर दो भाई में छोटा था। मछली का धंधा कर परिवार का भरण पोषण करता था। पांच वर्ष पूर्व पस्तपार के जिरवा बस्ती में बंदना कुमारी के साथ उसकी शादी हुई थी। जिसमें एक दो वर्षीय पुत्र मानव कुमार एवं 6 माह का हिमांशु हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। वहीं पत्नी बंदना कुमारी अपने दोनों बच्चों को लेकर भगवान को कोश रही हैं। दुसरी तरफ मृतक कांप पश्चिमी निवासी गगन कुमार आठवीं का छात्र बताया जा रहा है। वे दो भाई एवं दो बहन में सबसे छोटा था। बहन के घर झिटकिया से कांप लोट रहा था। उन्हें क्या पता प्रतिक्षा कर रही मां के पास नहीं पहुंच पायेगा। शव घर पहुंचते ही सन्नाटा छा गया। मां जुली देवी बदहवास सी थी। ढ़ाढ़स देने लोगों की भीड़ जुटी रही।पस्तपार पुलिस शिविर प्रभारी मनीष कुमार ने बताया दोनों मृतक का पोस्टमार्टम करवाते शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया  गया है। मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पामा पंचायत मुखिया पप्पू यादव ने भी इस भीषण दुर्घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है।  मुखिया ने कहा इस परिवार के साथ हम हमेशा साथ खड़ा रहेगें और सरकारी लाभ के लिए हम यहा के अधिकारियों से मिल कर बात कर सरकारी लाभ दिलाया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने