मधेपुरा। अपर मुख्य सचिव केके पाठक कभी भी मधेपुरा के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार किसी भी दिन और किसी भी विद्यालय में अपर मुख्य सचिव आ सकते हैं। जानकार बताया कि जिले के विद्यालय एवं प्रबंधन को आगाह किया जा चुका है, क्योंकि अब वे कभी भी निरीक्षण को पहुंच सकते हैं। अपर मुख्य सचिव अपने निरीक्षण के क्रम में विशेष रूप से जिले के कुछ उच्च विद्यालय में लैब, वर्ग में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, रख-रखाव, विद्यालय विकास कोष, शौचालय की स्थिति, विद्यालय के कमरे का बंद होना, कचरा प्रबंधन, छात्र कोष एवं समग्र शिक्षा द्वारा निर्गत विद्यालय विकास अनुदान राशि व्यय की समीक्षा कर सकते हैं। शनिवार को अपर मुख्य सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए अनुश्रवण और समीक्षा के क्रम में जिला शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत आंकड़ा के संदर्भ में अभी भी विद्यालय में छात्र छात्रा की दयनीय उपस्थिति पर अपर मुख्य सचिव द्वारा चिंता जताई थी। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षकों में खौफ देखने को मिल रहा है। हालांकि कई शिक्षक खुश है जो व्यवस्था में बदलाव से स्थिति सुधरने की बात सोचते रहते हैं।
कभी भी केके पाठक कर सकते हैं मधेपुरा का औचक निरीक्षण
SONU KUMAR
0


एक टिप्पणी भेजें