सिंहेश्वर मधेपुरा
सिंहेश्वर नगर पंचायत के गौरीपुर पैक्स अध्यक्ष साक्षी कुमारी को बिहार राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रीतू जयसवाल के द्वारा प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर साक्षी कुमारी ने प्रदेश अध्यक्षा रितु जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे इतने बड़ा दायित्व दिया गया है। जिसका निर्वहन करने का पूरी कोशिश करूंगी। और सिंहेश्वर विधानसभा में राजद का परचम लहराने का प्रयास करूंगी। वही राजद नेता आलोक कुमार मुन्ना ने कहा मैं दावे के साथ कह सकता हूं महिला सशक्तिकरण की जो मिसाल साक्षी कुमारी ने कायम की वह बे मिशाल है। इसका राजनीतिक अनुभव यह है कि यह गौरीपुर पैक्स अध्यक्ष ही नहीं नाप के चुनाव में भी इन्होंने अपना जलवा बिखेरा था। और अब पुनः राजद को धरातल पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी। वही पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश रतन मुन्ना ने कहा साक्षी जी के प्रदेश महासचिव बनने से जमीनी स्तर पर संगठन काफी मजबूत होगा। इन्हें कई चुनावों का अनुभव भी रहा है। वहीं राजद नेता अजय यादव ने कहा साक्षी के नेतृत्व में राजद 2024 के चुनाव में महागठबंधन की जीत में अहम भूमिका निभाएंगी। सिंहेश्वर विधानसभा के चुनाव में अगर राजद के कोटे में यह सीट आती है तो उम्मीदवारी देने के सवाल पर कहा यह आलाकमान का निर्णय है। आलाकमान पर छोड़ दिया जाए।
मौके पर दिलिप कुमार यादव, नवीन ठाकुर, सुरेंद्र पंडित, सुबोध ठाकुर, नागेंद्र झा, अर्चना कुमारी, मंजू देवी, कंचन देवी, ललिता देवी, मनीषा देवी, अनिला देवी, गीता देवी, हीरा देवी, अंजनी कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
إرسال تعليق