प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बन सकता है छात्राओं का कब्रगाह।

 




सिंहेश्वर मधेपुरा 

सिंहेश्वर प्रखंड के एक मात्र छात्राओं का विधालय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कभी भी एक बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी बानगी गुरुवार को उस समय देखने को मिली जब मध्यान्ह भोजन की छुट्टी के समय दो छात्रा साक्षी कुमारी और रिया कुमारी विधालय कक्ष से बाहर आपस में बात कर रहे थे। उसी दौरान विधालय के छज्जा से एक चट्टा टुट टुट कर गिरा। जिसका एक टुकड़ा साक्षी के सर पर गिरने से साक्षी कुमारी का सर फट गया। जब तक एक और बड़ा टुकड़ा गिरता दोनों वहा से हट गया था। साक्षी के सर से बहते खुन को देखते हुए विधालय के प्रधानाचार्य शांति कुमारी ने तुरंत उसे सीएचसी सिंहेश्वर ले गई। जहा उसका इलाज कर घर भेज दिया। वही उसकी सहेली रिया कुमारी बाल बाल बच गई। हालांकि बाद में शिक्षकों ने लटके हुए चट्टे को गिरा दिया।




 लेकिन जिस तरह जर्जर भवन से रह रह कर चट्टा गिर रहा है। और छात्रों को उस भवन में पढाई करने पड़ रहा है। एक बड़ी घटना घट सकती है। 

इस बाबत एचएम शान्ति कुमारी ने कहा इस घटना की जानकारी जिले के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। 

इस बाबत डीईओ जयशंकर ठाकुर ने घटना की जानकारी देने पर सबसे पहले घायल बच्ची का हाल चाल पुछा और बताया की जर्जर भवन में छात्राओं की पढ़ाई रोक दिया जायेगा। इसका निर्देश वहा के बीईओ को दिया जा रहा है। बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ नही होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم