अपराधियों का तांडव अहले सुबह घर पर जाकर पत्रकार को मारी गोली। भाई के हत्या मामले ने गवाही देने से किया था मना।




दैनिक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव का फाइल फोटो 

पत्रकार की लाश के साथ पत्नी सहित परिजन 


 अररिया 


दैनिक अखबार के संवाददाता को अपराधी ने गोली से भून कर मार डाला। जानकारी के अनुसार अररिया के रानीगंज के एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर विमल कुमार यादव की आज सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सुबह सुबह उनके घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देकर बाहर बुलाया और ज्यों ही वह घर का दरवाजा खोला बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे स्थित पत्रकार के घर का है। इससे दो साल पहले इनके सरपंच भाई की इसी तरह बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिसमे वह मुख्य गवाह था और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मुख्य गवाह होने के कारण बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। कारण बदमाशों द्वारा कई बार गवाही नहीं देने से रोका था। बावजूद इसके कोर्ट में चल रहे ट्रायल के दौरान इन्होने अपने भाई के हत्यारे के खिलाफ गवाही दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया गया है और विमल कुमार यादव अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद उमड़ी भीड़ और  पुलिस प्रशासन

अररिया जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह 

अररिया जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा जिस तरह एक रिपोर्टर की अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। यह पुलिस प्रशासन पर बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष पहले इसके सरपंच भाई की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले यह गवाह था। जिसके कारण इसे लगातार धमकी भी मिल रही थी। जिसकी जानकारी पुलिस को थी फिर भी प्रशासन कुछ नहीं कर पाई। यह पुलिस प्रशासन के कार्य शैली पर सवाल खड़ी करती है। पुलिस प्रशासन जल्द ही इसका सक्रिय रूप से समाधान कर नहीं करती है। तो घटना कुछ और भी गुल खिला सकती है।

मृतक पत्रकार विमल कुमार यादव की पत्नी पुजा कुमारी 

मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया की सुबह में कोई दरवाजे पर पप्पू भैया, पप्पू भैया कहकर आवाज लग रहा था। तो यह उठकर उसे देखने गया उसी समय फट की आवाज हुई। उसके बाद इनका आवाज आया की पूजा रे हमको मार दिया।  किसी से रंजिश के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह अपने सरपंच भाई की हत्या का गवाह था। और उसमें अपराधियों के द्वारा गवाही नही देने के लिए लगातार धमकी मिल रही थी।

Post a Comment

और नया पुराने