सुखासन नदी किनारे जलेबियां मोड़ के सामने भैंस चराने के कर्म में नदी में डूबने से एक युवक की हुई मौत

 


लाश को देखने नदी के किनारे उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 


सिंहेश्वर मधेपुरा 


मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखासन पंचायत में भैंस चराने गए युवक की नदी के किनारे पैर फिसलने के बाद नदी में गिर कर डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर प्रखण्ड क्षेत्र के सुखासन पंचायत वार्ड नंबर 4 निवासी जयकृष्ण यादव उर्फ फतोली यादव का 16 वर्षिय पुत्र रूपेश कुमार बुधवार को लगभग 2 बजे से  भैंस चराने के लिए गया था। भैंस चराते चराते सुखासन नदी किनारे चला गया। और भैंस पानी को देख कर नदी की दिशा में जाने लगा।  दिन के लगभग 3 से 4 बजे की बीच युवक भैंस को नदी की ओर से मोड़ने किनारे की तरफ चला गया।  जहा अचानक ही उसका पैर फिसल गया।  जिससे वह नदी में गिर गया। नदी के किनारे घास काट रही महिलाओ ने जब देखा कि एक युवक नदी में डूब रहा है। तो महिलाओ ने जोर जोर से आवाज लगाई। जब तक वहा लोग पहुंचते तब तक युवक नदी में डूब चुका था। जिसे देर रात तक खोज बीन किया गया। लेकिन नही मिला। डूबने की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे गांव में फेल गया। लोग सैकड़ो की संखया में नदी किनारे जमा हो गया। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि नदी में जब पानी नही रहता है। तो बालू खनन माफिया के द्वारा जेबीसी से ज्यादा गहरा कर बालू  निकाला था। जिसके कारण नदी के किनारे लगभग 8 से 10 फीट गहरा गाढ़ा हो गया था। जिसमे युवक डूबने के बाद लापता हो गया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी सिंहेश्वर थानाध्यक्ष अरुण कुमार, बीडीओ आशुतोष कुमार और सीओ आदर्श गौतम को दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर, प्रखण्ड पदाधिकारी, अंचल अधिकारी थाना प्रभारी एनडीआरएफ टीम के साथ पहुंचे और कुछ देर तक नदी में डूबा हुआ युवक का खोज बीन किया। लेकिन देर रात तक युवक का पता नही चला। अहले सुबह ग्रामीणों ने सुबह नदी में सर दिखाई दिया। तो उसे निकाला तब देखा लाश रूपेश की है। परिजनों में मातम फैल गया। वहा चीख पुकार मच गई। वही जानकारी मिलते ही सिंहेश्वर थाना से एसआई रामेश्वर साफी ने घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया

Post a Comment

और नया पुराने