सिंहेश्वर मधेपुरा
जदिया फुलकाहा वार्ड नंबर 21 में महिलाओं के बीच मामूली विवाद में हुई मारपीट में एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के जदिया थाना अंतर्गत जदिया फुलकाहा वार्ड नंबर 12 निवासी मो. तैयफ की पत्नी फिरोजा खातून के परिजनों ने बताया कि महिलाओं के बीच मामूली विवाद में हुई। जिसमें मारपीट हो गया। जिसमें फिरोजा जख्मी हो गई। परिजनों ने बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घायल को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।
إرسال تعليق