मवेशी को पीटने और बच्चा मरने पर हुई विवाद में एक महिला घायल।

 


सिंहेश्वर मधेपुरा

सिंहेश्वर प्रखंड के जजहट सबैला वार्ड 9 में मवेशी को मारपीट करने के विवाद में एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर के जजहट सबैला वार्ड 9 निवाशी राजेश कुमार की पत्नी मंजू देवी के परिजनो ने बताया कि सोमवार को परोस के संतोष कुमार उसके गाय के साथ मारपीट किया। परिजन ने बताया कि जिससे उनके गाय के पेट में पल रहे बछड़े की मौत हो गई। वहीं आज गाय के पेट से मृत बछड़े को निकाला गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें मंजू देवी घायल हो गई। साथ ही परिजनों ने बताया कि पूर्व से भी दोनों पक्षों में जमीन पर शौचालय बनाने को लेकर विवाद हुआ था। इस मारपीट की घटना में घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया। जहां घायल महिला का इलाज चल रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم