सिंहेश्वर मधेपुरा
शिक्षा विभाग के बीईओ विजय कुमार और सर्व शिक्षा अभियान के जेई मो. शादाब को सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर शिक्षक दिनेश प्रसाद ने कहा बीईओ साहब ने पिछले 3 साल से जो अभिभावक के तरह हम लोगों के सुख दुख में साथ निभाया है। वह भुलने वाला नही है। उन्होंने दावे के साथ कहा इनके कार्यकाल में कोई भी शिक्षक यह नही कह सकता है कि बीईओ साहब हमको परेशान किए हैं। वही शिक्षक नवीन कुमार नुतन ने कहा आज हमलोगों के बीच से दो ईमानदार अधिकारी विदा हो रहे हैं। तबादला विभाग का एक अंग है। आना जाना लगा रहता है। लेकिन लोगो के दिल पर अमिट छाप छोड़ना उनकी कार्य कुशलता को दर्शाता है। सुभाष कुमार सुमन ने कहा की इस 3 साल के दौरान हम लोगों को दो कुशल पदाधिकारी मिला और दोनों का तबादला एक साथ ही होने से मन विचलित हो रहा है। शिवेश कुमार ने कहा बीईओ साहब और जेई शादाब साहब ने विधालय के लिए क्या नही किया। शादाब साहब ने कैसे नही बन रहे विधालय में शौचालय बनवाने का काम दिखाया।
इस अवसर पर बीईओ विजय कुमार ने अवरूद्ध कंठ से भले ही मेरा तबादला आलमनगर हो गया है। लेकिन मेरा दिल हमेशा आप लोग के साथ ही रहेगा। उन्होंने कहा जब मेरा इस प्रखंड में प्रतिनियुक्ति हुई थी तो उसी समय से यहा अच्छे से व्यवस्था देने की कोशिश की। जिसमें आपका सहयोग रहा।
जेई मो. सादाब ने कहा मेरा 3 साल कैसे गुजर गया पता ही नही चला। ना ही कभी लगा मै इंजिनियर हूं। इसके लिए सभी शिक्षकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हु।
मौके पर शिक्षक सागर मंडल, तनवीर कुमार, नवीन कुमार, अशोक कुमार अमर, मनोज कुमार मंडल, दिनेश कुमार दिनकर, शंकर कुमार, निशांत ठाकुर, लता कुमारी, दीपक कुमार, शेखर कुमार, संतोष कुमार, दीपक कुमार दीपांशु, कैलाश कुमार झा, वीरेंद्र मालाकार, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें