चौसा के भीषण हादसे के सभी 9 घायलों का किया जा रहा है इलाज

Dr.I C Bhagat
0

 




चौसा सड़क हादसा में घायल बच्चा का इलाज जेएनकेटी मेडिकल में।


वैभव कुमार की रिपोर्ट 


सिंहेश्वर मधेपुरा


मधेपुरा जिला के चौसा में हुए ओटो और स्कार्पियो की टक्कर में हुई भीषण सड़क हादसे में 4 की घटनास्थल पर ही मौत के बाद सभी घायलों का मायागंज भागलपुर से जेएनकेटी मेडीकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया। जहा उसका इलाज चल रहा है। मालूम हो की उदा किशुनगंज चौसा एसएच 58 पर चौसा में मंगलवार को हुए स्कार्पियो और टेंपो की भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई थी। वही इस हादसे में सभी 9 घायल को इलाज के लिए जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इस सड़क हादसे में सुपौल जिले के पिपरा थाना अन्तर्गत राजपुर वार्ड 4 निवाशी मनोज सादा की पत्नी श्यामा देवी वही गम्हरिया के ईटवा जीवछपुर वार्ड 11 निवाशी सिंटू सादा की पत्नी सकून देवी 9 महीना की बेटी साक्षी कुमारी व 2 वर्ष का बेटा राजगीर कुमार की इस  सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि राजपुर वार्ड 4 निवासी अनिल सादा की 8 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी, प्रमोद सादा की पत्नी अहिल्या देवी, चंदेव सादा की पत्नी कंचन देवी, जोगिंद्र सादा की पत्नी घूटरी देवी, अनिल सादा की पत्नी मंजू देवी, बुढ़ाय सादा की पत्नी सीता देवी, शिवजी सादा की पत्नी भुलिया देवी वही गम्हरिया इटवा जीवछपूर  वार्ड 11 निवाशी सिंटू सादा इस भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मालूम हो कि सभी लोगों अपने घर राजपुर से टेंपो लेकर भागलपुर के महादेवपुर घाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। 






चौसा में सड़क दुर्घटना में धायल मरीज


इस दौरान मधेपुरा के उदाकिशुनगंज चौसा एसएच 58 पर चौसा में विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने टेंपो में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे टेंपो पलटा कर सड़क किनारे लगे डिवाइडर में जाकर फंस गया। इस दौरान टेंपो पर सवार सभी 13 लोग इसकी चपेट में आ गए थे।  जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई वही 9 लोग गंभीर घायल हैं। घटना के बाद पहुंची चौसा पुलिस ने सभी घायल को चौसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं चारों मृत को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। इस बाबत घायल ने बताया की चौसा अस्पताल में इलाज के बाद सभी घायल को भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद एंबुलेंस के द्वारा बेहतर इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल सिंहेश्वर मधेपुरा में भर्ती कराया गया। जहां सभी 9 घायलों का इलाज चल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner