सिंहेश्वर मधेपुरा
घैलाढ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भान टेकटी में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से 8 लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार घैलाढ प्रखंड छेत्र के भान टेकटी वार्ड नंबर 2 निवाशी 43 वर्षिय बेचन भगत, 26 वर्षिय रोशन कुमार, ममता देवी और द्रोपदी देवी इस मारपीट में घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष से रतन भगत, लाली देवी, रविशंकर भगत सहित 4 लोग घायल हो गए। इस बाबत एक पक्ष से रोशन कुमार ने बताया की उसकी बहन कविता देवी जिसे ससुराल पक्ष से ननद और रतन भगत के द्वारा वाद विवाद और मारपीट करने का आरोप लगाया। वही घायल ने बताया की वह जब इस घटना को लेकर अपने घर आए तब जाकर इस मामले को लेकर मारपीट हो गई। जिसमे 4 लोग घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष से रविशंकर भगत ने बताया की वह अपने घर पर थे। उसी दौरान बेचन भगत, अमित भगत और सतीश भगत ने आकर उसके साथ मारपीट करने लगा। जिसमे रतन भगत, लाली देवी, रविशंकर भगत सहित 4 लोग घायल हो गए। वही घटना के बाद सभी घायल को परिजनो ने इलाज के लिए जेएनकेटी मेडीकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें