रंजन सिंह संवाददाता
पतरघट सहरसा
पतरघट ओपी क्षेत्र के गोलमा पूर्वी में गुरुवार के दिन 4 बजे सत्संग सुनने के क्रम में 55 वर्ष के महिला की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोलमा पश्चिमी पंचायत वासा टोला वार्ड नंबर 18 निवासी उर्मिला देवी 55 वर्ष को सर में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक उर्मिला देवी गोलमा पूर्वी के वार्ड 18 वासा टोला में गरूड़ पुराण सुनने गई थी। वहां दो भाईयों के बीच लकड़ी के विवाद में चली गोली उर्मिला के सर में लगने से मौत हो गया।। आरोपी को हथियार के साथ ग्रामीणों ने पकड़ कर पतरघट पुलिस के हवाले किया। गोली लगने के बाद परिजन सहित ग्रामीणों ने उर्मिला को पीएचसी पतरघट लाया। जहां डाक्टर बी.के.प्रशांत ने मृत घोषित कर दिया। पीएचसी पहुंच कर पतरघट पुलिस ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र, पुलिस अवर निरीक्षक वरुण कुमार शर्मा पंकज कुमार यादव ने कारवाई करते शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी अनुसार गोलमा पूर्वी के बासा टोला निवासी राधेश्याम साह की मां का 21 अगस्त को नखवाल है। राधेश्याम साह और हरेराम साह दोनों भाई हैं। दोनों की मां गुजूड देवी का निधन होने पर बड़ बेटा राधेश्याम मुखाग्नि दिया। दोनों भाई श्राद्धकर्म की तैयारी में लगा था। 21 अगस्त को होने वाली नखवाल तक गरूड़ पुराण आयोजित की गई थी। बगीचा में राधेश्याम साह पुत्र दौलत कुमार अपना हिस्से की लकड़ी कटा रहा था। उसी दौरान चाचा हरेराम साह भी अपना एक सुखा जिलेबी का पेड़ कटा दिया। जब राधेश्याम का लड़का दौलत भाड़े की ट्रेक्टर से लकड़ी लोड कर रहा था। तो वहीं चाचा हरेराम अपना लकड़ी भी उसी ट्रेक्टर पर लोड करवा दिया। ट्रेक्टर दरवाजे पर पहुंचते ही हरेराम साह का लड़का दिलखुश साह अपने चचेरा भाई दौलत से उलझ गया। कि मेरा लकड़ी क्यों काटा। जबकि उसका पिता हरेराम ने कहा हम कटवा हैं। लेकिन दिलखुश साह अपने पिता का भी नहीं सुना। दौलत से उलझ गये। बात बढ़ते ही थ्रीनट से दौलत पर गोली चला दिया। वह गोली दौलत को नहीं लगकर उसके पिछे इसी के यहां गरूड़ पुराण सुनने आ रही उर्मिला देवी के सर में.लगते वहीं गिर गई। दुसरी गोली चलाने के दौरान दौलत साह दिलखुश को पकड़ लिया। तथा ग्रामीणों के सहयोग पतरघट पुलिस को सूचना दिया। पतरघट पुलिस एसआई शशिधर सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर आरोपी दिलखुश साह को हथियार के साथ सुपूर्द कर दिया। ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलते हैं कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी मृतक के परिजनों के बीच कोहराम छाया हुआ है। मृतक के घर पर छोटे-छोटे बच्चे अभी हैं। मृतक को एक नतनी जिनका नाम सोनी कुमारी 7 वर्ष है। सोनी कुमारी अपने नाना के यहां रहकर के किसी तरह से अपना गुजर बसर कर रही थी सोनी की मां पिता दोनों कुछ दिन पहले दुनिया छोड़ गए सोनी कुमारी नाना नानी की बदौलत गोला में अपना जीवन यापन कर रही थी।
إرسال تعليق