छत पर सो रहे 25 वर्षीय युवक करवट बदलने में छत से गिरकर हुआ घायल।

 




सिंहेश्वर मधेपुरा

बिहारीगंज में अपने घर के छत पर सोए युवक रात में करवट बदलने के दौरान छत से नीचे जमीन पर गिरने से घायल हो गया। जिसका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। जानकारी अनुसार घायल बिहारीगंज के फतेहपुर वार्ड नंबर 14 निवासी नागेन्द्र प्रसाद यादव का 25 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार पथिक के परिजन ने बताया की प्रेम बीती रात खाना खाकर पी कर अपने घर के 1 मंजिला छत पर जा कर सो गया। सुबह 4 बजे के करीब आवाज सुनकर उठे तो देखा प्रेम जमीन पर गिर कर घायल हो गया है। आनन फानन में उसे उठाकर जेएनकेटी मेडिकल कालेज सिंहेश्वर मधेपुरा लाया गया। जहा उसका इलाज चल रहा है। वही  घायल प्रेम कुमार ने बताया की वह रात में गहरी नींद में छत पर सोया हुआ था। कब छत के किनारे जाकर नीचे जा गिरा उसका कोई पता नहीं चला। जब नीचे गिरा तब जाकर उसका नींद खुला तो छत पर से गिरने के कारण घायल हो गए थे। यह करीब 4 बजे सुबह की घटना है

Post a Comment

और नया पुराने