बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा सदर के अनुमंडल संयुक्त सचिव डा. चन्दन कुमार चांद
सिंहेश्वर मधेपुरा
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को सफल बनाने हेतु विशेष जनसंपर्क अभियान की शुरुवात की। इस बाबत जानकारी देते हुऐ बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मधेपुरा सदर के अनुमंडल संयुक्त सचिव सह शिक्षक सियाराम उच्च विद्यालय जोगबनी गमहरिया डा. चन्दन कुमार चांद ने बताया की इस बार राष्ट्रीय बाल विकास विज्ञान कांग्रेस 2023 की विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के द्वारा हर वर्ष इंटर स्तर से नीचे के छात्रों के लिए आयोजित किए जाते हैं। जिसका टॉपिक है" स्वास्थ्य और कल्याण के लिए परितंत्र को समझना" जिसके लिए इस बार मधेपुरा को चुना जाना गर्व की बात है। इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के यहां होने से हमारे स्कूल के स्थानीय बच्चों में जाग्रति आएगी। और हमारे क्षेत्र के बच्चे को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यपक एवं शिक्षकों से अनुरोध किया गया। कि विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र, छात्राओं को कार्यक्रम मे शामिल कराने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना सुनिश्चित किया जाय। ताकि छात्र छात्राऐ अधीकाधिक संख्या में कार्यक्रम मे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले सके। जिससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ सके। कार्यक्रम का आयोजन 7, 8 और 9 नवम्बर को भुपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस मधेपुरा में होना सुनिश्चित हुआ है। वही उक्त बाबत महंत हरिहर उच्च विद्यालय रानी पोखर के विज्ञान शिक्षक भूपेंद्र शर्मा ने कहा की हमारे बच्चे उक्त राष्ट्रीय कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। बहुत अधिक संख्या में विज्ञान में रूचि रखने वाले छात्र छात्राए विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे। और इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के स्कूली बच्चे के साथ साथ बड़े वैज्ञानिक आदि भी शिरकत करने वाले हैं।
एक टिप्पणी भेजें