बारिश के कारण कई पंचायतों में नही हुआ वृक्षारोपण।
सिंहेश्वर मधेपुरा
पृथ्वी दिवस के अवसर पर मनरेगा के द्वारा कमरगामा पंचायत में पौधा लगाया गया। जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम बिहार के जल जीवन हरियाली के तहत पर्यावरण संरक्षण के लिए 1 युनिट यानी 200 पौधे लगाए गए। जिसमें महोगनी, कटहल और अर्जुना के पौधे अधिक मात्रा में लगाया गया। इस बाबत मुखिया कमरगामा जय कृष्ण शर्मा ने बताया की पृथ्वी दिवस के अवसर पर कमरगामा वार्ड नंबर 8 में एक यूनिट पौधा लगाया गया। तथा पंचायत में अब तक 30 यूनिट पौधा लगाया जा चुका है। और 20 यूनिट पौधा और लगाया जायेगा। वही मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया की पृथ्वी दिवस के अवसर पर कमरगामा में 200 पौधे लगाए गए। और सभी 12 पंचायत में मुखिया जी और पंचायत रोजगार सेवक के द्वारा एक यूनिट पौधे लगाए जा रहे हैं। वही कई पंचायत के मुखिया ने कार्यक्रम पदाधिकारी के दावे की पौल खोलते हुए कहा बारिश होने के कारण पौधा नही लगाया जा सका। तो एक मुखिया जी मधेपुरा में बैठक में भाग लेने की बात कही। एक मुखिया जी को पता नही था कि पौधा लगाना है। इससे समझा जा सकता है कि पृथ्वी दिवस पर कितने पौधे लगाए गए। हालांकि कमरगामा में औपचारिकता पूरी की गई। जहा मौके पर जेई मुकेश कुमार भारती, पीटीए ललन कुमार, रोजगार सेवक परमानंद कुमार, लाभार्थी प्रवीण कुमार सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थें।
إرسال تعليق