याद किए गये समाज वाद के पुरोधा बीपी मंडल की 105 वी ंनजयंती पर


बीपी मंडल इंजीनियरिंग कालेज में 105 वीं जयंती पर याद किए गए समाजवादी नेता बीपी मंडल 



 सिंहेश्वर मधेपुरा


बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय मे शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बीपी मंडल की 105 वीं जयंती के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री मंडल के उपकारों और उनके द्वारा समाज में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और बदलाव को याद किया गया। समाजवाद के पुरोधा बीपी मंडल ने अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में समाज के पिछड़े हुए वर्गों के लिए अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने मंडल आयोग के अध्यक्ष के रूप में उप नामित समिति की अगुआई में उन्होंने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आरक्षित सामाजिक की मांग की थी। जिसने आरक्षित वर्गों के लिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में समानता की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान किया। उनके जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में कार्यरत पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने एक साथ बीपी मंडल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके जीवन पर आधारित वंदना गा कर उनके द्वारा किए गये सामाजिक सुधारों को याद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से यह समारोह उन्नति, सामाजिक जागरूकता और समृद्धि की दिशा में एक कदम है। प्राचार्य अरविंद कुमार अमर ने बताया कि हम सभी उनकी जयंती को याद करके उनके उपकारों का सम्मान करते हैं। और उनके आदर्शों का पालन करने का संकल्प लेते हैं। मौके पर मौजूद प्रो. मुरलीधर प्रसाद सिंह, एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी प्रो. निशिकान्त कुमार ने उनके जीवनी से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

Post a Comment

और नया पुराने