मिशन चन्द्रयान 03 के सफल लैंडिंग के लिए बच्चों ने किया प्रार्थना।
गया में हंसराज पब्लिक स्कूल के बच्चे सुबह प्रार्थना सभा के बाद से ही चंद्रयान 3 की चाँद पर उतरने के समाचार से काफी उत्साहित दिख रहे थे उन्हें इस बात की बेहद ख़ुशी थी की जिस चाँद को हम सब बचपन से चन्दा मामा के नाम से सुनते और जानते आये है विज्ञानं की अपरिसीम के कारण आज उसी चाँद पर हमारे देश के वैज्ञानिकों के द्वारा मशीन जिसका नाम चंद्रयान हैं तथा उसके अन्दर रोबोट भेजकर उसी चाँद की सारी जानकारी हासिल करेंगे| विदित हो की यह काम आज तक नासा भी नहीं कर पायी है क्यूंकि ज्यों ही 6:04 मिनट पर चंद्रयान 3 चाँद की धरती जो की साउथ पोल पर लैंड करेगा विश्व का पहला देश होगा जो वहां पहुंचेगा और भी महज चार साल के अन्दर फिर से चंद्रयान 3 को भेजा गया क्यूंकि साल 2019 में चंद्रयान 2 को भेजा गया था लेकिंग लैंडिंग के अंतिम क्षण में वो ब्लास्ट हो गया था लेकिन फिर भी हमारे वैज्ञानिकों ने लगातार मेहनत करके फिर से चंद्रयान 3 को लांच किया जो की 41 दिनों का सफ़र तय करते हुए आज शाम में चाँद की धरती पर अपने आप को उतरेगा| वैज्ञानिकों की इस मेहनत को सफल बनाने के उद्देश्य से हंसराज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वैज्ञानिकों के मेहनत को दर्शाते हुए बहुत सारे पोस्टर्स बनाए तथा भगवान् से प्रार्थना किया की चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को हासिल कर ले| और कहते है की बच्चे भगवान् का रूप होते है| सुबह से ही बच्चे आज पोस्टर्स बनाने में तथा प्रार्थना करने में व्यस्त रहे| इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुरभि रुखैयार ने भी बच्चों के इस उत्साह को देखकर बहुत ही अभिभूत हो रही थी तथा उन्होंने भी भगवान् से प्रार्थना की की वैज्ञानिकों का ये प्रयास सफल हो क्यूंकि तभी बच्चों को बच्चों के चंदा मामा के बारे में सभी जानकारी मिलेगी साथ ही वैज्ञानिकों का ये प्रयास बच्चों को भी वैज्ञानिक बन्ने के लिए प्रेरित करेगा| इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक श्री मनीष रुखैयार ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम करते हुए उनकी मेहनत का बखान किया|
एक टिप्पणी भेजें