निस
सिंहेश्वर मधेपुरा
नगर पंचायत सिंहेश्वर की एक बैठक नगर पंचायत भवन सिंहेश्वर में नगर पंचाय त अध्यक्ष पुनम कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक शुरू होते ही जल नल योजना में मची लुट का मुद्दा छाया रहा। वार्ड पार्षद रंजीत कुमार सिंह ने जल नल से पीला और गंदा पानी की शिकायत चर्चा का विषय रहा। वही शांतिवन गली में पाइप तो लगे 2 साल से ज्यादा होने के बाद भी लोग जल से महरूम हैं। लेकिन पीएचईडी विभाग के जेई के नही आने से सदस्य काफी आक्रोशित थे। वही सीडीपीओ कार्यालय से भी किसी के नही पहुंचने के कारण नही आने वाले अधिकारियों की लिखित शिकायत डीएम से करने की बात कही। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने नगर पंचायत के लिए जरूरत की जरूरी समाना की उपलब्धता पर ध्यान आकृष्ट करने की बात कही। पुर्व के बैठक की योजनाओ को ही मुर्त रूप दिया गया। बैठक में 8 योजना में 7 योजनाओं का चयन किया। योजनाओं के चयन के बाद स्टीमेट बनाया जा रहा है। वही राशि की कमी के कारण साढ़े सात लाख रुपया के हिसाब से बाट दिया गया है। आगे की योजनाओ का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। वही हाई मास्क लैंप के लिए इक्षुक एजेंसी से कोटेशन की मांग की जा रही है। शहर में होल्डिंग टैक्स के सर्वे के लिए किसी एजेंसी से बात पर विचार की बात कही गई। काम की पारदर्शिता के लिए टेंडर हो। बिना टेंडर के कार्यों में बराबर शिकायत बनी रहती है। एजेंसी के पास काम होगा तो शिकायत कम होगी। साथ ही नगर पंचायत के राजस्व के लिए जितनी भी शैरात होती है। उसे नगर पंचायत ही ले इसके लिए जिला परिषद को लिखा जाय। महाशिवरात्रि मेला के डाक के लिए सरकार को पत्र भेजे जाने की बात कही। इसके साथ साथ बेरियर सहित सभी जगहों पर एलईडी लगाने के लिए लेटर आने की बात कही गई। वही नगर पंचायत के सफाई का जल्द ही टेंडर लगाने की बात सामने आई है। पुर्व कार्यपालक अभियंता द्वारा अब तक कुछ भी नही किए जाने से सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया। मुख्य पार्षद पुनम देवी, उप मुख्य पार्षद परवेज आलम, शंकर चौधरी, इंद्रजीत ऋषिदेव, रंजीत कुमार सिंह, अर्चना कुमारी, प्रदीप कुमार, विंदेश्वरी राम, कैली देवी, निलू देवी, बजरंग कुमार, आफताब अहमद, चांदनी देवी और रीशु कुमार मौजूद थे।