हड़ताल के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी की आपातकालीन सेवा छोड़ सभी सेवा की ठप।

 हड़ताल के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी की आपातकालीन सेवा छोड़ सभी सेवा की ठप।



सिंहेश्वर, मधेपुरा
बिहार राज्य आशा एवम आशा फेसिलेटर संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल 10 वें दिन सीएचसी सिंहेश्वर के ओपीडी सेवा और टीकाकरण कार्यक्रम को बाधित कर दिया। मालूम हो बुधवार और शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर उपस्वास्थ्य केंद्र पर नियमित टीकाकरण किया जाता है। आशा कार्यकर्ताओं ने सुबह सीएचसी सिंहेश्वर में वैक्सीन के उठाव को रोक कर टीकाकरण कार्यक्रम को भी बंद कर दिया। साथ ही अस्पताल में चल रहे ओपीडी का कार्य भी ठप कर दिया। हालांकि इस मामले में चिकित्सा प्रभारी डा. रविन्द्र कुमार और बीएचएम पियूष वर्धन ने आशा कार्यकर्ताओं को काफी समझाने का प्रयास भी विफल रहा।  आशा कार्यकर्ताओं का कहना था की 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। और सरकार के कान में जूं नही रेग रही है। सरकार बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और नारी शक्तिकरण का दिखावा कर रही है। आज आशा कार्यकर्ता अपनी वाजिब मांग को लेकर द्वार द्वार भटक रही है। लेकिन सुनने वाला कोई नही है। उन्होंने कहा सरकार उन्हें भी सरकारी सेवक घोषित करे। और समान काम के बदले समान वेतन दे। संघ के अध्यक्ष सुनीता देवी ने सरकार से मांग रखते हुए कहा की आशा कार्यकर्ता की उपेक्षा की जा रही है। उन्हें दैनिक मजदूरी भी नहीं मिल रहा है। बिहार सरकार और केंद्र सरकार महिलाओं के उत्थान की बात करती है लेकिन 1 हजार रूपया पारितोषिक देकर उसका शोषण कर रही है। उसे एक हजार का पारितोषिक के जगह 10 हजार का वेतनमान दे।  वही कंचन कुमारी ने कहा की जीवन और मृत्यु दर में यदि कमी आई है तो इसका श्रेय आशा कार्यकर्ता को जाता है। बेटी आज घर से बाहर निकलकर समाज की सेवा में लगी है लेकिन सरकार मनपसंद वेतन नहीं दे रही है जो गलत है और आने वाले चुनाव में इसका नुकसान दोनो सरकार को उठाना पड़ेगा। आशा कार्यकर्ता ने कहा कि इमरजेंसी सेवा को हड़ताल से अलग रखा जाएगा। सभी आशा कार्यकर्ता ने सीएचसी के मुख्य द्वार पर जमा होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और वेतनमान की मांग की। मौके पर विभा देवी, फरजाना खातून, सुधा कुमारी, रेणु कुमारी, गीता देवी, नीलम देवी, सरिता कुमारी, छोटी कुमारी, कल्पना देवी, पूनम देवी, प्रतिमा कुमारी, मीरा देवी, कंचन देवी , कंचन कुमारी, मधुबाला कुमारी, रेखा कुमारी, लता देवी, ममता देवी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

Post a Comment

और नया पुराने