पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंत्री डॉ. राम चंद्र प्रसाद ने किया निरीक्षण, एपीजे अब्दुल कलाम पार्क के विकास का दिया निर्देश


पर्यावरण मंत्री द्वारा एपीजे अब्दुल कलाम पार्क का निरीक्षण करते 


कोशी तक/सिंहेश्वर मधेपुरा:- शनिवार को बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डा. राम चंद्र प्रसाद ने सहरसा वन प्रमंडल अंतर्गत मधेपुरा जिले में संचालित विभागीय विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मधेपुरा जिला अतिथि गृह के समीप वन विभाग द्वारा विकसित एपीजे अब्दुल कलाम पार्क का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पार्क की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सहरसा वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिंतपल्ली को पार्क परिसर में अधिक संख्या में फूल एवं सजावटी पौधे लगाने तथा पार्क के समग्र विकास के लिए शीघ्र योजना प्राक्कलन तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया।पर्यावरण मंत्री राम चंद्र प्रसाद के साथ वन विभाग  कर्मी 


मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जिले में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित वातावरण को बढ़ावा देना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्र पदाधिकारी मधेपुरा सहित विभाग के अन्य वनकर्मी भी उपस्थित रहे। मंत्री के आगमन से विभागीय अधिकारियों में सक्रियता देखी गई तथा पार्क के विकास को लेकर नई उम्मीद जगी है।

Post a Comment

أحدث أقدم