कोसी तक/चौसा मधेपुरा:- चौसा प्रखंड क्षेत्र के मोरसंडा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में इं नबीन कुमार निषाद ने लालू तेजस्वी बाढ़ राहत जनसेवा सामग्री के नाम से सूखा राशन वितरण किया। चौसा प्रखंड के मोरसंडा पंचायत के चौमथी नायटोला में लगभग एक हजार से अधिक परिवार के बीच पहुंचकर मोरसंडा पासवान टोला, शर्मा टोला और मोरसंडा गोठ बस्ती में राशन वितरण किया। और सामाजिक न्याय के प्रणेता लालू प्रसाद के विचारों को और बिहार के भविष्य नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आर्थिक न्याय जनहित योजना जैसे दो सौ यूनिट बिजली फ्री, पेंशन राशि पंद्रह सौ रुपया प्रति महीना, माई बहन मान योजना से सभी महिला को पच्चीस सौ रुपया महीना और गैस सिलेंडर मात्र पांच सौ में दिया जाएगा। साथ ही साथ हम जिला प्रशासन से आलमनगर विधानसभा क्षेत्र को सम्पूर्ण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के लिए ठोस कार्यवाही करने और सरकार को इस मसले से अवगत कराने की बात कही। आलमनगर विधानसभा को जल्द से जल्द बाढ़ पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के साथ यहां के किसान को फसल क्षति मुआवजा और सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों को बाढ़ राहत राशि दिया जाए। ये पहली बार हुआ है की मधेपुरा जिला को बाढ़ प्रभावित से वंचित रखा गया है। ये कहीं न कहीं राजनीती से प्रेरित है। जो किसान ग़रीब मज़दूर और बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ अन्याय है।
चौसा से नौशाद आलम
एक टिप्पणी भेजें