सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराते परिजन, पुलिस बल
कोशी तक/ कुमारखंड मधेपुरा :- मधेपुरा के कुमारखंड प्रखंड के श्रीनगर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर वार्ड नंबर 7 में गेहूं के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट हुई, जिसमें एक भाई नुनु लाल साह के बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ खेत में काम कर रहा था।
घटना की मुख्य बातें :-
- दो सगे भाइयों के बीच विवाद : नुनु लाल साह और महावीर साह दोनों सगे भाई हैं, जिनके बीच गेहूं बंटवारे को लेकर चैनपुर नहर के पास विवाद हो गया।
- मारपीट और घायल : विवाद इतना बढ़ा की दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई, जिसमें 18 वर्षिय नीरज कुमार और उनके पिता नुनु लाल साह घायल हो गए। नीरज के सिर पर गंभीर चोट लगी थी।
- इलाज और मौत : दोनों घायलों को कुमारखंड पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान नीरज की मौत हो गई।
- आरोप और शिकायत : मृतक के परिजनों ने महावीर साह, उनकी पत्नी गीता देवी और बेटे धनेश्वर साह उर्फ विकास पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
- पुलिस कार्रवाई : पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।
जमीन या संपत्ति विवाद के कारण इस तरह की घटना में काफी वृद्धि हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीरज के पिता नुनु लाल साह और आरोपी महावीर साह के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। मृतक निरज कुमार 4 भाई बहन में सबसे बड़ा लड़का था। इस साल अच्छे नंबर से मैट्रिक की परीक्षा पास किया था।