कोशी तक/ पस्तपार सहरसा
पस्तपार थाना क्षेत्र के पस्तपार पंचायत स्थित ठाढी वार्ड नंबर 5 में गुरुवार की देर शाम आक्रोशित पति ने मुकदमा उठाने की धमकी देते अपने ससुराल पहुंच कर पत्नी पर गोली चलाया। जिससे पत्नी सहित चचेरी सास घायल हो गया। बचाव में गए ससुर के सर पर कट्टा के वट से मारकर कर जख्मी कर दिया। हो - हल्ला पर आस-पड़ोस के लोगों ने पस्तपार पुलिस को सूचना देते जख्मी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा में भर्ती कराया। जख्मी पस्तपार ठाढी निवासी रूपा देवी के चाचा अर्जुन साह ने बताया कि सौर बाजार थाना क्षेत्र के कांप बाजार वार्ड नंबर 9 निवासी राम खेलावन साह के पुत्र मुन्ना कुमार साह के साथ उनके भाई बालकृष्ण साह की पुत्री रूपा कुमारी से शादी हुई थी। जिसमें दो लड़का 8 वर्ष शिवम कुमार दूसरा 5 वर्ष का सत्यम कुमार है। कुछ वर्षों से पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। विवाद रहने के कारण 2022 में सहरसा महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जो न्यायालय में चल रहा है। उसी मामले में गुरुवार को पति-पत्नी न्यायालय में उपस्थित हुआ था। देर शाम को अचानक दामाद मुन्ना कुमार साह आंगन घुसकर खाना बना रही रूपा कुमारी पर गोली चल दिया। जिसमें रूपा कुमारी के बगल में बैठी चाची किरण देवी भी जख्मी हो गई। गोली की आवाज सुनते ससुर बालकृष्ण साह वहा पहुचा तो सनकी दामाद ने बालकृष्ण के सर पर देसी कट्टा के वट से प्रहार कर उसे भी जख्मी कर दिया। घर का आंगन के चुल्हा पर खाना बना रही रूपा कुमारी के दाहिना बांह को छुते बगल बैठी चाची किरण देवी के दाहिना बांह में जा लगी। परिवार के सदस्य के द्वारा मुन्ना को पकड़ लिया गया। इसकी सूचना पस्तपार थाना को दिया गया मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव, एसआई प्रीति कुमारी, अमरजीत कुमार, जितेंद्र कुमार और पुलिस बल के साथ पहुंचकर मुन्ना कुमार को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर नामजद दामाद मुन्ना कुमार साह को एक देसी कट्टा 7 जिंदा कारतूस व एक खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया है। तथा गोली से जख्मी किरण देवी के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी मुन्ना कुमार साह को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया।
एक टिप्पणी भेजें