एसबी गुरुकुल के बच्चों ने दीपावली पर रंगोली और छठ पर्व की प्रस्तुति से दिल जीता।

Dr.I C Bhagat
0
छठ पर्व की जीवंत प्रस्तुति पेश करते एसबी गुरुकुल के छात्र छात्राएं 


कोशी तक/ सिंहेश्वर मधेपुरा 


 स्वामी विवेकानंद गुरु स्कूल में दीपावली के अवसर पर बच्चों ने कई रोमांचक गतिविधि से दीपावली और छठ को आनंद दायक बना दिया। छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर शिल्प गतिविधियों का अद्भुत नजारा पेश किया। छठ पर्व की सभी विशेषताएं को बच्चों ने नाटक के माध्यम से संजीव चित्रण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही स्वामी विवेकानंद गुरुकुल स्कूल के छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने अपनी रचनात्मक कलाकृति का प्रदर्शन करते हुए सुंदर दीए, कमल, स्वस्तिक का आकर्षक रंगोली बना कर सभी का दिल जीत लिया। विधालय प्रशासन ने समृद्ध परंपरा और दिवाली के आनंद को बच्चों में भरने का प्रयास सफल रहा। बच्चों ने इस अवसर से सीखते हुए प्यारी और जीवंत रचना से सबका मन मोह लिया।  

प्ले स्कूल के बच्चों द्वारा छठ पूजा की झांकी अद्भुत रही। 

विधालय के प्रतिभाशाली छात्रों ने अपने भावपूर्ण छठ गीतों पर अपने प्रदर्शन और  बालपन से सभी को काफी  प्रभावित किया। उस दौरान छठ गीत पर बच्चों की सजीव प्रस्तुति ने वातावरण को भक्ति और आनंद से भर दिया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद गुरुकुल स्कूल के डायरेक्टर रुपेश कनोजिया ने छात्र - छात्राओं के साथ सभी मधेपुरा वासियों को लक्ष्मी माता और छठी मैया के दिव्य आशीर्वाद से सभी के जीवन में समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ मिलने की मंगलकामना की। वही प्रिंस कुमार ने सभी को खुशियों से भरे त्यौहार की शुभकामनाएं। सभी को दिवाली  और छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
//banner