कोशीतक/सिंहेश्वर मधेपुरा
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सीनेट की वार्षिक बैठक मंगलवार को राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विवि के वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 10 अरब 35 करोड़ के बजट को अनुमोदित किया गया। जिसमें आंतरिक श्रोत से कुल अनुमानित आय एक अरब 83 करोड़ 76 लाख 39 हजार 181 रुपए है। जबकि सरकार से 8 अरब 51 करोड़ 92 लाख 41 हजार 806 रुपए दिखाया गया है। राज्यपाल श्री आर्लेकर ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों में सत्र अनियमित है। छात्रों की पढ़ाई समय पर पूरी नहीं हो रही है। इसमें सुधार के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा समय पर परीक्षा का परिणाम दिया जाए ताकि बच्चों के भविष्य उज्जवल हो सके उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक अलग चर्चा हो सके।बीएनएमयू में सीनेट सदस्यों को संबोधित करते राज्यपाल
उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र का निर्माण तभी कर पाएंगे जब हम अपने यहां लचर शिक्षा व्यवस्था को सुधार पाएंगे। और समय पर रिजल्ट देने हेतु हम विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से प्राइवेट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। इसमें एक वर्ष का खर्च हमारा 15 करोड़ होता है। लेकिन हम अपने आप विभागीय सॉफ्टवेयर तैयार कर लेंगे। जिससे समय पर बच्चों का परीक्षा परिणाम भी उपलब्ध होगा। और इसमें मात्र डेढ़ लाख ही खर्च आएगा। और समय पर कार्य भी संपन्न होगा। विद्यालय में हर विभाग की समस्या का एक रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा। जिसका निदान समय पर संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में अनुकंपा का मामला लंबित है। 8 दिनों के अंदर सभी विश्वविद्यालयों में अनुकंपा की बैठकें होनी चाहिए और मामलों का निबटारा होनी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के कार्यों में चुस्ती और तेजी आनी चाहिए। यहा सभी सुस्त हो चुके हैं। जब हम व्यवस्था में सुधार करेंगे तब जाकर आने वाली पीढ़ी हमको दुआ देगी। वही प्रमोशन पर भी उन्होंने कहा जिस दिन से प्रमोशन मिले उस दिन से ही उसका लाभ मिलना चाहिए। प्रमोशन का नोटिफिकेशन नही आने से वीसी के लिए अप्लाई भी नही हो सकता यह सही नही है। उसका लाभ भी उसी दिन से मिलना चाहिए।
एक टिप्पणी भेजें