सिरसिया दुर्गा मंदिर से निकली 1100 कन्याओं के साथ कलशयात्रा।

 

1100 कन्याओं के द्वारा निकाला गया दुर्गा मंदिर सिरसिया से कलश यात्रा।

सिंहेश्वर मधेपुरा


कमरगामा के प्रसिद्ध सिरसिया दुर्गा मंदिर से दुर्गा पूजा के अवसर पर 1100 कन्याओं का कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें  कलश यात्रा में शामिल होने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसको कलश नही मिल सका वे भी इस कलश यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से निकल कर बडहरी, डंडारी, तरहां, होते हुए गिद्दा परवाने नदी तक गई। और वहा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर वापस सिरसिया दुर्गा मंदिर पहुंची। वही माता के भक्त दिनेश साहू ने उपस्थित सभी कन्याओं को खीर, पुड़ी का भोग लगाया। वही इस बार पुजा और मेला का दायित्व वलिया उत्तर प्रदेश निवासी सोमन सिंह निभा रहे हैं। इस बाबत दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया की मेला 22 से 24 अक्टूबर तक लगेगा। तथा नवमी को बली प्रदान का आयोजन होगा।मेला में इस बार बच्चों के मनोरंजन के लिए तरह तरह का झुला लगाया गया है। वही दुर दुर से मिठाई की दुकान मेला में आ रही है।

कन्याओं को भोजन कराते कमिटी के लोग 
सिरसिया दुर्गा मंदिर के कलशयात्रा में उमड़ी भारी भीड़ 

कलश यात्रा के दौरान प्रयाप्त थी सुरक्षा व्यवस्था 

सिरसिया दुर्गा मंदिर से निकली भव्य कलशयात्रा यात्रा को लेकर सिंहेश्वर पुलिस भी मुस्तैद नजर आ रहे थे। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरूण कुमार, एएसआई सुबोध रजक और पुलिस बल के साथ खुद मोर्चा संभाले हुए थे। मौके पर उपाध्यक्ष शिवनारायण राजभर, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह, सचिव अशोक तिवारी, मुखिया जय कृष्ण शर्मा, पंसस मनीष कुमार, दीप नारायण यादव, सुरेश यादव, योगेंद्र यादव, राम लखन मंडल, सुनील यादव, रमेश यादव, उमेश यादव, जालों यादव, शंभू मंडल, सरपंच योगानंद भारती, नागेश्वर राजभर, ओम प्रकाश यादव, मनोरंजन सिंह, पप्पू सिंह, रमाशंकर तिवारी, उमाशंकर तिवारी, जगदीश सादा, फूदो सादा, रामदेव सदा, झमेली ऋषिदेव, पहाड़ी सादा, उपेंद्र यादव, नरेश सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, कमलेश्वरी राजभर, मनोज राजभर, दीनानाथ सिंह, ब्रह्मदेव ब्रह्मा, जयकुमार यादव, पुजारी वीरेंद्र कुमार सिंह, पंडित रोशन कुमार झा शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने